Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफुटपाथ बाजार को बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : नगर आयुक्त

फुटपाथ बाजार को बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : नगर आयुक्त

कानपुर (हि.स.)। शहर के दक्षिण इलाके में कुछ लोग फुटपाथ बाजार को बेचकर आमदनी का जरिया बनाये हुए थे। फुटपाथ को पूरी तरह से खाली करा दिया गया है और जो भी लोग फुटपाथ बाजार को बेचने का प्रयास करेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह बातें बुधवार को नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने कही।

दक्षिण इलाके के कर्रही बाजार में फुटपाथ में बाजार लगता है और यहां पर कुछ लोग बाजार को जगह के अनुसार 50 रुपये से 500 रुपये में बेचते हैं। इसकी खबर मीडिया में प्रकाशित हुई तो नगर निगम के जिम्मेदारों के कान खड़े हो गये। खबर में दिखाया गया कि रोज लाखों रुपयों का फुटपाथ बेचा जा रहा है। इस पर नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने बुधवार को मौके का निरीक्षण किया और जो लोग टट्टर आदि लगाकर दुकान लगा रहे थे उनको खाली कराया गया।

नगर आयुक्त ने बताया कि स्थाई रुप से कोई भी दुकान नहीं लगाएगा और फुटपाथ पर जिसको जहां पर जगह मिले वहां पर फेरी की दुकान लगा सकता है। दोबारा अगर शिकायत मिली तो फुटपाथ बेचने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

महमूद

RELATED ARTICLES

Most Popular