Thursday, April 2, 2026
Homeमनोरंजनफीफा वर्ल्डकप की ट्रॉफी लॉन्चिंग में पहनी ड्रेस को लेकर ट्रोल हुईं...

फीफा वर्ल्डकप की ट्रॉफी लॉन्चिंग में पहनी ड्रेस को लेकर ट्रोल हुईं दीपिका ने यूं दिया जवाब!

बॉलीवुड की हॉट एंड ग्लैमरस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक बार फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। इस बार विवाद उनके किसी गाने या फिल्म को लेकर नहीं, बल्कि उनकी ड्रेस को लेकर हुआ है।

हाल ही में खत्म हुए फीफा फीफा वर्ल्डकप के फाइनल में पहुंची दीपिका ने जो ड्रेस पहनी थी, उसे लेकर सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। लेकिन इसी बीच उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने आउटफिट को लेकर बात करती हुईं दिखाई दे रही हैं। दीपिका पादुकोण का ये वीडियो मैच के दौरान का ही है लेकिन लोग इसे उनकी ट्रोलिंग से जोड़कर ही देख रहे हैं।

वीडियो में दीपका पादुकोण फुटबॉल, किताबों और कागजों पर अपने फैंस को ऑटोग्राफ देती नजर आ रही हैं। इस दौरान अभिनेत्री ने ये भी कहा है वो इस ट्रॉफी को अनवील करने से पहले काफी ज्यादा डरी हुईं थीं। लुई वुइटन के डिजाइन किए हुए कपड़ों को लेकर उन्होने कहा कि जिस तरह से ये ड्रेस डिज़ाइन की गई है, उसमें वे बेहद कंफर्टेबल महसूस कर रही हैं। ये ड्रेस वाकई में कमाल की है।

दीपिका पादुकोण फिल्म पठान के प्रमोशन को लेकर फीफा वर्ल्डकप में पहुंची थीं। उन्होने ये भी बताया कि ये पहली बार था जब वे फीफा के लिए गईं थीं।

फिल्म पठान की बात करें तो इसका पहला गाना ‘बेशरम रंग’ हाल ही में रिलीज किया गया था। दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान पर फिल्माया यह गाना अपनी रिलीज के बाद से विवादों में है। गाने में दीपका की भगवा रंग की बिकनी को लेकर हिन्दू संगठन आपत्ति जता रहे हैं। पठान एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म में शाहरुख, जॉन और दीपिका के अलावा डिम्पल कपाड़िया और आशुतोष राणा भी अहम भूमिका में होंगे। जबकि सलमान खान और ऋतिक रोशन स्पेशल अपीरियंस में हैं। ‘पठान’ के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद और निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं। यह फिल्म 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।

कुसुम/दधिबल

RELATED ARTICLES

Most Popular