Sunday, February 8, 2026
Homeमनोरंजन फिल्म '72 हूरें' सिनेमाघरों में रिलीज होने से कुछ घंटे पहले हुई...

 फिल्म ’72 हूरें’ सिनेमाघरों में रिलीज होने से कुछ घंटे पहले हुई लीक

दो बार के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संजय पूरन सिंह चौहान के निर्देशन में बनी ‘72 हूरें’ सिनेमाघरों में रिलीज होने से कुछ घंटे पहले लीक हो गई है। धर्म जैसे संवेदनशील विषय के कारण यह फिल्म पहले ही विवादों में घिर गई थी।

किरण डागर, गुलाब सिंह तंवर और अनिरुद्ध तंवर द्वारा समर्थित और अशोक पंडित द्वारा सह-निर्मित इस फ़िल्म में आमिर बशीर और पवन मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं। अनिल पांडे और जुनैद वासी ने पटकथा लिखी है। फिल्म में राशेद नाज़, सरू मैनी और अशोक पाठक भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

प्रशंसकों और सिनेमा प्रेमियों के बीच अपने ट्रेलर से काफी चर्चा पैदा करने के बाद यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की गई। थिएटर में रिलीज होने के कुछ ही घंटों के भीतर फिल्म 72 हूरें को पायरेसी वेबसाइटों पर उपलब्ध करा दिया गया, जिनमें Movierulez, Filmywap, HDMovies, Filmyzilla और अन्य शामिल हैं।

लोकेश चंद्रा/सुनीत

RELATED ARTICLES

Most Popular