Monday, April 6, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलफिल्म स्टार रणबीर कपूर ने की लखनऊ की तारीफ

फिल्म स्टार रणबीर कपूर ने की लखनऊ की तारीफ

-फिल्म ’तू झूठी मैं मक्कार’ का प्रोमोशन करने आए थे शहर

लखनऊ(हि.स.)। देश की सबसे बड़ी और सबसे प्रीमियम सिनेमा प्रदर्शनी कंपनी पीवीआर लिमिटेड, आईनॉक्स लेजर लिमिटेड के साथ विलय के बाद, आज शहर के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल लुलु मॉल में सिनेमा हाल लॉन्च करने की घोषणा की। 11 स्क्रीन वाला यह सुपरप्लेक्स है। इस अवसर पर बाॅलीवुड फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म ’तू झूठी मैं मक्कार’ का प्रोमोशन करने आए थे।

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर ने अपनी फिल्म के बारे में बात की। इसके अलावा उन्होंने बताया कि यह शहर हमें बहुत अच्छा लगा। यहां के लोग भी अच्छे हैं।

पीवीआर लिमिटेड के प्रबंध निदेश अजय बिजली ने बताया कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अमर शहीद पथ के बगल में स्थित इस 11-स्क्रीन सुपरप्लेक्स को समकालीन शैली में बनाया गया है, जो कि लक्जरी, ग्लैमर तथा समृद्धि को प्रतिबिंबित करता है। शहर के इस सबसे उन्नत सिनेमा हॉल में मल्टी-सेंसरी, 4डीएक्स फॉर्मेट, प्रीमियम लार्ज स्क्रीन फॉर्मेट, पीवीआर के लग्जरी फॉर्मेट के दो ऑडिटोरियम, साथ वाले 7 ऑडिटोरियम के साथ आखिरी पंक्ति का रिक्लाइनर भी शामिल हैं।

इसकी घोषणा करते हुए पीवीआर लिमिटेड के प्रबंध निदेश अजय बिजली ने कहा,हम लुलु समूह के साथ फिर से साझेदारी करके लखनऊ में अपने इस 11-स्क्रीन सुपरप्लेक्स के उद्घाटन सें बेहद खुश हैं, जो कि पीवीआर और आईनॉक्स के संयुक्त पोर्टफोलियो के तहत उत्तर की 100वीं प्रोपर्टीज है। देश में सर्वश्रेष्ठ सिनेमा प्रारूपों के कई विकल्पों की पेशकश करने वाले एक अग्रणी मल्टीप्लेक्स प्लेयर के रूप में है। उन्होंने कहा कि यह नया सिनेमा हॉल न केवल लखनऊ के लोगों के लिए, बल्कि आस-पास के नजदीकी शहरों तथा अंतरराष्ट्रीय आगंतुकों के लिए भी घर से बाहर के मनोरंजन का पसंदीदा स्थल बन जायेगा।

शुभारंभ पर टिप्पणी करते हुए पीवीआर लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक संजीव कुमार बिजली ने कहा, हम भारत में सबसे ज्यादा आबादी तथा भारत में तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था वाले राज्यों में से एक उत्तर प्रदेश की राजधानी में अपनी इस सबसे बड़ी प्रोपर्टीज के शुभारंभ को लेकर वास्तव में बेहद उत्साहित हैं। सक्रिय प्रशासन द्वारा सहायता प्राप्त इस राज्य की अपार संभावनाओं का लाभ उठाते हुए यह मल्टीप्लेक्स के विस्तार के लिहाज से सबसे भरोसा पैदा करने वाले स्थलों में से एक को सामने रखता है। हम विश्व स्तरीय सिनेमा के साथ राज्य में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने को लेकर उत्साहित हैं।“

इस उद्घाटन के साथ विलय की गयी इकाई ने अपनी विकास की रफ्तार को मजबूती दी है तथा इस वित्तीय साल में 21 शहरों में 26 प्रोपर्टीज में 143 स्क्रीन की शुरुआत की है।

शैलेंद्र

RELATED ARTICLES

Most Popular