Tuesday, February 10, 2026
Homeमनोरंजनफिल्म 'स्टारफिश' का फर्स्ट लुक आया सामने

फिल्म ‘स्टारफिश’ का फर्स्ट लुक आया सामने

फिल्म ‘स्टारफिश’ की घोषणा के बाद से प्रशंसक को इसके बारे पूरी जानकारी करने की उत्सुकता है। इससे देखते हुए फिल्म मेकर्स ने खुशाली के लुक के साथ फिल्म के स्टारकास्ट के लुक को भी रिलीज कर दिया है। इस लुक के सामने आने से फैंस के उत्साह को और बढ़ा गया है। फिल्म 24 नवंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है।

खुशाली इस फिल्म में तारा की भूमिका निभा रही हैं। वह एक स्कूबा गोताखोर है लेकिन दिल से एक रिबेल हैं। फिल्म में मिलिंद सोमन ने अर्लो का किरदार निभाया है, जो स्पिरिचुअल गुरु हैं। स्टारफिश के साथ अपनी शुरुआत करने वाले तुषार खन्ना ने अमन की भूमिका निभा रहे है, जो मिस्टर राइटियस भी है और इहान भट्ट ने नील की भूमिका निभाई है, जो स्वतंत्र विचारों वाले हैं। हालांकि सभी लुक्स को नजरअंदाज करना मुश्किल है, लेकिन यह खुशाली का आश्चर्यजनक परिवर्तन है, जिसने प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।

अखिलेश जयसवाल की निर्देशित फिल्म ‘स्टारफिश’ रोमांचक ड्रामा अंडरवाटर वर्ल्ड पर आधारित है। यह फिल्म 24 नवंबर, 2023 को रिलीज़ होगी।

लोकेश चंद्रा/सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular