Friday, February 13, 2026
Homeमनोरंजनफिल्म स्टारफिश का टीजर रिलीज, सिनेमाघरों में 24 नवंबर को आएगी

फिल्म स्टारफिश का टीजर रिलीज, सिनेमाघरों में 24 नवंबर को आएगी

स्टारफिश का टीजर रिलीज हो गया है। खुशाली कुमार की आने वाली फिल्म स्टारफिश में मिलिंद सोमन, तुषार खन्ना और एहान भट भी हैं। समुद्र तल के ऊपर और नीचे दोनों जगह की दुनिया पर आधारित एक अद्भुत कहानी लगती है। स्टारफ़िश 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

निर्माताओं ने स्टारफिश का टीजर जारी कर दिया है। यह आपको उत्साह और प्यार के साथ एक जादुई दुनिया में ले जाता है। एक कुशल व्यावसायिक गोताखोर तारा का किरदार निभाने वाली खुशाली शानदार दिखती हैं। उन्हें अपने अतीत से जूझते हुए भी देखा जा सकता हैं, जो हमें और अधिक जानने की इच्छा पैदा करता है।

अखिलेश जायसवाल के निर्देशन में बनी यह थ्रिलिंग ड्रामा फिल्म अंडरवॉटर दुनिया पर आधारित है। स्टारफिश बीना नायक की सबसे ज्यादा बिकने वाली किताब स्टारफिश पिकल पर बेस्ड है। इसकी कहानी एक कुशल व्यावसायिक गोताखोर तारा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने आस-पास के सभी लोगों के लिए एक रहस्य है। वह एक मजबूत लड़की है, जो सामाजिक परंपराओं को चुनौती देती है और अपने अतीत को स्वीकार करती है। तारा के जीवन में अप्रत्याशित मोड़ तब आता है, जब वह गुरुजी से उनकी एक ट्रान्स पार्टी में मिलने जाती है। देखने वाली बात यह है कि यह मुलाकात उसके जीवन को कैसे बदल देती है?

स्टारफिश एक साहसिक कहानी है, जो अतीत के रहस्यों और अपरंपरागत जीवन विकल्पों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज़ और ऑलमाइटी मोशन पिक्चर ने किया है।

लोकेश चंद्रा/सुनीत

RELATED ARTICLES

Most Popular