Wednesday, March 4, 2026
Homeमनोरंजनफिल्म 'सेल्फी' में हुई नुसरत भरुचा और डायना पेंटी की एंट्री

फिल्म ‘सेल्फी’ में हुई नुसरत भरुचा और डायना पेंटी की एंट्री

इमरान हाशमी और अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘सेल्फी’ में बॉलीवुड की दो ख़ूबसूरत अदाकाराओं नुसरत भरुचा और डायना पेंटी की एंट्री हुई है। इसकी जानकारी फिल्ममेकर करण जौहर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। दोनों ही अभिनेत्रियां इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

प्यार ,रोमांस और रहस्य से भरपूर इस फिल्म के जरिये अक्षय और इमरान पहली बार स्क्रीन साझा करेंगे।फिल्म की घोषणा इसी साल जनवरी में हुई थी और इसी महीने मेकर्स ने इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है।

फिल्म ‘सेल्फी’ मलयालम फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस की हिंदी रीमेक होगी। ड्राइविंग लाइसेंस की कहानी एक पुलिस वाले और सुपरस्टार पर आधारित है। पुलिस वाला स्टार का प्रशंसक होता है, लेकिन जब स्टार पुलिस वाले और उसके परिवार के साथ तस्वीर लेने से इंकार करता है, तो दोनों आपस में भिड़ जाते हैं। यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी।फिल्म के हिंदी रीमेक सेल्फी धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है और इसका निर्देशन राज मेहता कर रहे हैं।

/सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular