Sunday, April 12, 2026
Homeमनोरंजनफिल्म वॉर-2 में लीड रूप में वापसी करेंगे ऋतिक रोशन, अयान मुखर्जी...

फिल्म वॉर-2 में लीड रूप में वापसी करेंगे ऋतिक रोशन, अयान मुखर्जी करेंगे निर्देशन

फिल्म निर्माता अयान मुखर्जी को वॉर-2 निर्देशित करने के लिए अनुबंधित करने की चर्चा जोरों पर है। इस फिल्म में अभिनेता ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका निभाएंगे। इससे पहले मंगलवार को अयान ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर किया और कहा कि उन्हें ‘बेहद खास मौका’ मिला है। उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें ‘एक बहुत ही खास फिल्म’ निर्देशित करने के लिए कहा गया था।

मंगलवार को ट्विटर पर फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने लिखा, ‘बड़ा डेवलपमेंट हुआ है। अयान मुखर्जी यशराज फिल्म्स के लिए वॉर-2 निर्देशित करेंगे। ऋतिक रोशन ने कन्फर्म किया है। आदित्य चोपड़ा ने वॉर-2 निर्देशित करने के लिए अयान मुखर्जी को साइन किया है।’ उन्होंने यह भी ट्वीट किया, ‘वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स…एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, वॉर, पठान। आने वाली फिल्में…टाइगर-3, वॉर-2, टाइगर बनाम पठान। वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स।’

लोकेश चंद्रा

RELATED ARTICLES

Most Popular