Tuesday, April 7, 2026
Homeमनोरंजनफिल्म 'मेडे' के टाइटल में बदलाव, अब ये होगा नाम

फिल्म ‘मेडे’ के टाइटल में बदलाव, अब ये होगा नाम

अमिताभ बच्चन, अजय देवगन और रकुलप्रीत की आगामी फिल्म ‘मेडे’ को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। दरअसल काफी समय से चर्चा में बनी हुई इस फिल्म के मेकर्स ने फिल्म के नाम में बदलाव किया है और फिल्म का नाम अब मेडे की जगह रनवे 34 रख दिया है। मेकर्स ने सोमवार को फिल्म से सभी लीड एक्टर्स का फर्स्ट लुक साझा करते हुए फिल्म के इस नए टाइटल की घोषणा की है।

फिल्म में इन तीनों कलाकारों के अलावा अभिनेत्री अंगिरा धर भी अहम भूमिका में होगी। फिल्म में रकुलप्रीत पायलट की भूमिका में होंगी। वहीं अंगिरा धर वकील की भूमिका में नजर आएंगी। हालांकि, फिल्म में अमिताभ का रोल क्या होगा इसपर अभी सस्पेंस है। फिल्म के अन्य किरदारों में बोमन ईरानी , अजय नागर, नरेश नारायण आदि भी महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे ।

रनवे 34 एक थ्रिलर ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म के जरिये अमिताभ बच्चन और अजय देवगन सात साल बाद साथ में काम कर रहे हैं। रनवे 34 के निर्माता व निर्देशक अजय देवगन हैं। फिल्म अगले साल 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular