Tuesday, February 10, 2026
Homeमनोरंजनफिल्म 'मेजर' की टीम ने की रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात

फिल्म ‘मेजर’ की टीम ने की रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात

शहीद मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की बायोपिक ‘मेजर’ के अभिनेता अदिवि शेष और निर्देशक शशि किरण टिक्का ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान टीम ने केंद्रीय मंत्री को फिल्म का ट्रेलर दिखाया और नेशनल हीरो की कहानी पर चर्चा भी की। अदिवि शेष ने इस मुलाक़ात की एक तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर साझा की है और इसे लेकर अपनी ख़ुशी भी जाहिर की है।

आगामी फिल्म मेजर में अदिवि शेष मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के किरदार में हैं। फिल्म शहीद मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की जिंदगी के कई पहलुओं को दिखाया जाएगा। मेजर संदीप उन्नीकृष्णन मुंबई के ताज होटल में हुए 26/11 के आतंकी हमले में अपना फर्ज निभाते हुए शहीद हो गये थे। फिल्म में अदिवि शेष के अलावा शोभिता धूलिपाला और सई मांजरेकर अहम किरदारों में नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू ने किया है। फिल्म के निर्देशक शशि किरण टिक्का हैं। शहीद मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित यह फिल्म 3 जून ,2022 को हिंदी, तमिल और मलयालम में रिलीज होगी।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular