Monday, March 23, 2026
Homeमनोरंजनफिल्म 'भोला' का जमकर प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं अजय देवगन

फिल्म ‘भोला’ का जमकर प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं अजय देवगन

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन पिछले कुछ दिनों से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भोला’ को लेकर सुर्खियों में हैं। वह इस फिल्म का जमकर प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं। अजय देवगन की इस फिल्म का फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है।

कुछ दिनों पहले अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए एक खास सेशन आयोजित किया था। इस सेशन में अजय देवगन अपने फैंस के सवालों का जवाब देते नजर आए। फैंस ने अजय देवगन पर भी सवालों की बौछार कर दी। एक फैन ने अजय देवगन से सीधे शाहरुख खान के बारे में भी पूछ लिया। फिल्म भोला का निर्देशन खुद अजय देवगन ने किया है।

अजय देवगन की ‘भोला’ चौथी फिल्म है, जिसे उन्होंने खुद निर्देशित किया है। अब देखना होगा कि अजय देवगन की ‘भोला’ बॉक्स ऑफिस पर कितनी टक्कर लेती है। ‘यू मी और हम’ और ‘रनवे 34’ को भी अजय देवगन ने निर्देशित किया था। हालांकि, ये दोनों ही फिल्में फ्लॉप रहीं। अजय देवगन की निर्देशित ‘शिवाय’ ही अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रही। अब देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म ‘भोला’ कौन सा रिकॉर्ड तोड़ पाती है। अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ 30 मार्च को फैंस के बीच आ रही है।

लोकेश चंद्रा

RELATED ARTICLES

Most Popular