Sunday, April 12, 2026
Homeमनोरंजनफिल्म पठान ने दुनिया भर के 20 देशों के थियेटरों में 50...

फिल्म पठान ने दुनिया भर के 20 देशों के थियेटरों में 50 दिन पूरे किये

यश राज फिल्म्स की सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म पठान एक ऐतिहासिक आल-टाइम ब्लॉकबस्टर और सिनेमा के इतिहास में सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है। फिल्म पठान अपने शानदार प्रदर्शन के 50 दिन मनाकर आज भी दुनिया भर के 20 देशों में चल रही है।

डिस्ट्रीब्यूशन वाईआरएफ के वाइस प्रेसिडेंट रोहन मल्होत्रा कहते हैं कि पठान ने सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे कर लिए हैं, हम अपनी फिल्म को इतना प्यार और समर्थन देने के लिए दुनिया भर में प्रत्येक दर्शक को धन्यवाद देना चाहते हैं। फिल्म पठान का सिनेमाघरों में आज भी चलना इस बात का संकेत है कि दर्शक ऐसी फिल्म को हमेशा अपना प्यार देते हैं, जो उन्हें अनदेखा अनुभव देती है। हमें खुशी है कि हम दर्शकों को यह अनुभव दे सके।

पठान भारत के अलावा 19 अन्य देशों यूएसए, कनाडा, यूएई, केएसए, ओमान, कतर, बहरीन, मिस्र, यूके, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फिजी द्वीप समूह, मलेशिया, मॉरीशस, मालदीव, दक्षिण अफ्रीका, केन्या और तंजानिया के 135 सिनेमाघरों में चल रही है।

लोकेश चंद्रा

RELATED ARTICLES

Most Popular