Wednesday, April 1, 2026
Homeमनोरंजनफिल्म 'पठान' के ट्रेलर से पहले अगले महीने रिलीज होंगे दो गाने

फिल्म ‘पठान’ के ट्रेलर से पहले अगले महीने रिलीज होंगे दो गाने

शाहरुख़ खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म ‘पठान’ काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस बीच इस फिल्म को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने से पहले ही फिल्म के दो गाने रिलीज कर देंगे। फिल्म के ये दोनों गाने अगले महीने यानी दिसंबर में रिलीज होंगे। फिल्म का ट्रेलर अगले साल जनवरी में रिलीज होगा।

फिल्म पठान से फिल्म के तीनों लीड एक्टर शाहरुख़ खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुक पहले ही जारी हो चुका है। इसी महीने शाहरुख़ खान के जन्मदिन पर मेकर्स ने फिल्म का शानदार टीजर भी जारी कर दिया था। फैंस को इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इन्तजार है। पठान के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद और प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा हैं। यह फिल्म 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी।

सुरभि सिन्हा

RELATED ARTICLES

Most Popular