Saturday, April 4, 2026
Homeमनोरंजन फिल्म निर्माता कमल किशोर मिश्रा पर पत्नी ने दर्ज कराया जान से...

 फिल्म निर्माता कमल किशोर मिश्रा पर पत्नी ने दर्ज कराया जान से मारने का केस

मुंबई (हि.स.)। फिल्म निर्माता कमल किशोर मिश्रा की पत्नी ने बुधवार देर रात अंबोली पुलिस स्टेशन में कार से टक्कर देकर जान से मारने का मामला दर्ज कराया है। कमल मिश्रा हिंदी फिल्म ‘देहाती डिस्को’ के निर्माता हैं।

कमल किशोर मिश्रा की पत्नी यास्मिन ने अपनी शिकायत में कहा है कि 19 अक्टूबर को उनके पति कार में किसी अन्य महिला के साथ रोमांस कर रहे थे। उस समय उन्होंने कार का दरवाजा खोलने को कहा लेकिन कमल मिश्रा उन्हें कार से टक्कर मारते हुए घटनास्थल से निकल गए। उन्होंने यह भी नहीं देखा कि इस घटना में वह मरी या जिंदा है।

यास्मिन ने गुरुवार को मीडिया को बताया कि इस घटना के बाद उन्होंने मामले की शिकायत करने का प्रयास किया, लेकिन उनकी शिकायत दर्ज करने में पुलिस ने टालमटोल की। किसी तरह से बुधवार रात उनकी शिकायत दर्ज की गई है। वह चाहती हैं कि मामले की गहन छानबीन की जाए। यास्मिन ने कमल मिश्रा पर कई लड़कियों के साथ अनैतिक संबंध रखने का भी आरोप लगाया है।

अंबोली पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि इस घटना में कमल की पत्नी के पैर, हाथ और सिर में चोट आई है। इस मामले की गहन छानबीन की जा रही है।

राजबहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular