Monday, March 23, 2026
Homeमनोरंजनफिल्म डबल एक्सएल से सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक जारी

फिल्म डबल एक्सएल से सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक जारी

फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की आगामी फिल्म ‘डबल एक्सएल’ इन दिनों चर्चा में है। शुक्रवार को फिल्म से सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक मेकर्स ने जारी किया है। फर्स्ट लुक में सोनाक्षी वाइट कलर की शर्ट और शॉर्ट्स पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने रेड कलर का लॉन्ग श्रग भी पहना हुआ है। वह एक टेबल पर बैठी हुई है और उनके हाथ में इंची टेप है। वहीं सोनाक्षी के आस पास कुछ कपड़े टंगे नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है सोनाक्षी इस फिल्म में फीमेल बूटिक चलाने वाली के किरदार में नजर आने वाली हैं।

सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी इस फिल्म में बॉडी शेमिंग करने वालों की क्लास लगाती नजर आएंगी। फिल्म में महिलाओं की फिगर को लेकर लोगों की गलत सोच और उसे सुंदरता का पैमाना मानने वाले उनके नजरिये पर कड़ी चोट की जायेगी। फिल्म में हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा के अलावा जहीर इकबाल, महत राघवेंद्र भी नजर आएंगे। भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, विपुल डी शाह, राजेश बहल और अश्विन वर्दे, साकिब सलीम, हुमा कुरैशी और मुदस्सर अजीज संयुक्त रूप से इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म को सतराम रमानी ने डायरेक्ट किया है। ‘डबल एक्सएल’ 4 नवंबर,2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular