Sunday, February 15, 2026
Homeमनोरंजन फिल्म 'जवान' की रिलीज से पहले तिरुपति बालाजी के दर्शन को पहुंचे...

 फिल्म ‘जवान’ की रिलीज से पहले तिरुपति बालाजी के दर्शन को पहुंचे शाहरुख खान

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ अब रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म के लिए फैंस भी उत्सुक हैं। रिलीज से पहले शाहरुख अपनी फिल्म ‘जवान’ को सफल बनाने के लिए कोई लिए प्रमोशन कर रहे हैं। इसी बीच शाहरुख भगवान ने फिल्म की सफलता के लिए मंदिरों में दर्शन कर रहे हैं। शाहरुख ने कुछ दिन पहले मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जम्मू गए थे। अब वह आंध्र प्रदेश के तिरुपति के मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने श्रीवेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के दर्शन किये। उनके साथ उनकी बेटी सुहाना और एक्ट्रेस नयनतारा भी थीं।

अब शाहरुख खान का बालाजी मंदिर जाने का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह दर्शन करने के बाद फैंस का अभिवादन करते नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान के लुक की बात करें तो उन्होंने सफेद रंग का धोती-कुर्ता पहना हुए है। सुहाना खान और नयनतारा भी व्हाइट सूट में स्पॉट हुईं। वीडियो में तीनों दर्शन करते नजर आ रहे हैं।

फिल्म ‘जवान’ का ट्रेलर रिलीज होने से पहले शाहरुख खान मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जम्मू-कश्मीर गए थे। शाहरुख खान का वह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। उस वक्त उन्होंने अपना चेहरा ढक लिया ताकि कोई उन्हें पहचान न सके। शाहरुख ने डेनिम और टी-शर्ट के साथ हुडी पहनी थी। उन्होंने अपने सिर को हुडी से ढका हुआ था और मास्क भी पहना हुआ था।

‘जवान’ की बात करें तो फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा और प्रियामणि नजर आएंगे। यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन एटली कुमार ने किया है।

लोकेश चंद्रा/सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular