Thursday, February 12, 2026
Homeमनोरंजनफिल्म 'जरा हटके जरा बचके' की कमाई में आई भारी गिरावट

फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ की कमाई में आई भारी गिरावट

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और एक्टर विक्की कौशल की फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ हाल ही में रिलीज हुई है। शुरुआत में इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि अभी फिल्म की कमाई में कोई उछाल नहीं दिखा है। सारा की फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ ने छह दिन में 34.11 करोड़ रुपये कमाए हैं। सातवें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई और महज 3.25 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ने अब तक 38 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।

फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ की कहानी एक मिडिल क्लास फैमिली की है। छोटे शहर की कहानियों के माध्यम से निर्देशक और लेखक लक्ष्मण उटेकर ने युवाओं की इच्छाओं, आकांक्षाओं, महत्वाकांक्षाओं और विचारों को दर्शाया है।

लोकेश चंद्रा/सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular