Sunday, February 8, 2026
Homeमनोरंजनफिल्म ‘छावा’ को लगा आनलाइन पायरेसी का झटका

फिल्म ‘छावा’ को लगा आनलाइन पायरेसी का झटका

मुम्बई पुलिस में दर्ज कराया गया गंभीर धाराओं में मुकदमा

मनोरंजन डेस्क

मुम्बई। विक्की कौशल स्टारर फिल्म ’छावा’ बीते महीने 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही धमाल मचा दिया था। छावा ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़कर रख दिया था। फिल्म अब तक भारत में 574 करोड़ रुपयों से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी ये फिल्म करीब 1 महीने तक सिनेमाघरों में लोगों को खींचने में कामयाब रही है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन करने के बाद मेकर्स को ऑनलाइन पायरेसी का झटका लगा है। फिल्म के ऑनलाइन लीक होने की खबर सामने आ रही है। एएनआई की एक खबर के अनुसार, अगस्त एंटरटेनमेंट के सीईओ रजत राहुल हस्कर ने मुंबई पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि फिल्म ’1,818 पदजमतदमज सपदो’ के नाम से लीक हो गई है। साउथ मुंबई साइबर पुलिस ने सीआर नंबर 23/2025 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(2) और 308(3), कॉपीराइट अधिनियम की धारा 51, 63 और 65ए, सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, 1952 (संशोधन 2023) की धारा 6एए, और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 43 और 66 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल साइबर पुलिस इसके पीछे के लोगों का पता लगा रहे हैं। ओटीटी पर रिलीज होने से पहले इसके लीक होने की खबर ने मेकर्स को चिंता में डाल दिया है।

यह भी पढें : सबसे मंहगी अभिनेत्री बनी कियारा! जानें कितना लिया फीस

साल की सुपरहिट फिल्म बनी छावा
बता दें कि विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के अलावा फिल्म में अक्षय खन्ना ने विलेन का किरदार निभाया है। शानदार ओपनिंग लेने के एक महीने के अंदर फिल्म ने 500 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया था। अब फिल्म जल्द ही 600 करोड़ के क्लब में शामिल होने की तैयारी कर रही है। इस फिल्म ने हिंदी भाषा में टोटल 34 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 555.75 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। वहीं 13 दिनों में तेलुगु में फिल्म का कलेक्शन 14.9 करोड़ तक का हुआ है। छावा की कहानी की बात करें तो इस फिल्म की कहानी मराठा वीर योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की मुगल शासन के खिलाफ युद्ध पर आधारित है। स्वराज्य को बचाने के लिए उन्होंने औरंगजेब के आगे घुटने टेकने से इनकार कर दिया था। इसी घटना को निर्देशक ने बड़ी ही खूबसूरती से सिल्वर स्क्रीन पर पेश किया है। इस ऐतिहासिक फिल्म में जिस तरह विक्की कौशल ने संभाजी महाराज का किरदार अदा किया है, वह निश्चित तौर पर ऑडियंस के रोंगटे खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढें : किस हीरो ने शाहरुख को पीछे छोड़ भरा 120 करोड़ का टैक्स

नम्र निवेदन

सुधी पाठकों, आपको अवगत कराना है कि आपके द्वारा प्रेषित अनेक खबरें ‘हिंदुस्तान डेली न्यूज’ पोर्टल पर प्रकाशित की जाती हैं; किंतु सभी खबरों का लिंक ग्रुप पर वायरल न हो पाने के कारण आप कई बार अपनी तथा अन्य महत्वपूर्ण खबरों से वंचित रह जाते हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि आप सीधे www.hindustandailynews.com पर जाकर अपनी खबरों के साथ-साथ पोर्टल पर प्रकाशित अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। पोर्टल को और अधिक सूचनाप्रद तथा उपयोगी बनाने के लिए आपके सुझावों का स्वागत है। जानकी शरण द्विवेदी, संपादक-हिंदुस्तान डेली न्यूज, मो. 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular