Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफिल्म "गुठली" में नज़र आएंगे बुंदेलखंड के कलाकार

फिल्म “गुठली” में नज़र आएंगे बुंदेलखंड के कलाकार

जालौन (हि.स.)। 13 अक्टूबर को रिलीज होने बाली फिल्म गुठली लड्डू में कोंच निवासी प्रवीण चंद्रा एवं झाँसी निवासी आरिफ़ शहडोली नजर आएंगे।

अभिनेता संजय मिश्रा और बुंदेलखंड के प्रसिद्ध अभिनेता आरिफ शहडोली तथा कोंच निवासी अभिनेता प्रवीण चंद्रा की भूमिका वाली फ़िल्म “गुठली लड्डू” भेदभाव जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दे के साथ शिक्षा के अधिकार की बात करती हैं। फ़िल्म में अभिनेता संजय मिश्रा स्कूल के प्रिंसिपल की भूमिका निभाएंगे। वे गुठली के शिक्षा के अधिकार की लड़ाई के मुख्य नायक हैं। खलनायक की भूमिका में आरिफ शहडोली हैं। वही प्रवीण चंद्रा ने सह अभिनेता के रूप में फ़िल्म में काम किया है। फ़िल्म 13 अक्टूबर को सिनेमागृह में प्रदर्शित होगी। यूवी फिल्म्स बैनर तले निर्मित , निर्माता प्रदीप रंगवानी द्वारा “गुठली लड्डू” सामाजिक परिवर्तन की ओर एक साहसिक पहल हैं ” फ़िल्म में संजय मिश्रा, सुब्रत दत्ता , धनय शेठ, कल्याणी मुळे, कंचन पगारे , अर्चना पटेल, आरिफ़ शहडोली, प्रवीण चंद्रा और संजय सोनू प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे । फ़िल्म के निर्देशक इशरत आर खान हैं।

विशाल/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular