Tuesday, April 7, 2026
Homeमनोरंजनफिल्म कांटारा-2 में नज़र आ सकते हैं सुपरस्टार रजनीकांत

फिल्म कांटारा-2 में नज़र आ सकते हैं सुपरस्टार रजनीकांत

ऋषभ शेट्टी ने हाल ही में बैंगलोर में एक कार्यक्रम में कांटारा के हिट होने पर बयान दिया। बाद में जब उनसे कांटारा-2 को लेकर कुछ सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा कि हम स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। साथ ही इस कार्यक्रम में उन्होंने यह भी कहा कि दर्शकों को कांटारा के प्रीक्वल से कुछ अलग देखने को मिलेगा।

एक इवेंट में ऋषभ शेट्टी से पूछा गया। क्या रजनीकांत कांटारा-2 में नजर आएंगे तो ऋषभ ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया और इंकार भी नहीं किये। क्योंकि रजनीकांत ने ट्विटर के जरिए कांटारा का रिव्यू किये थे। और ऋषभ शेट्टी के प्रदर्शन की तारीफ भी किये थे। इसके बाद ऋषभ शेट्टी रजनीकांत के घर गए और फिल्म के बारे में चर्चा की। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि रजनीकांत कांटारा-2 में नजर आ सकते हैं। फिल्म ‘कांटारा’ महज 16 करोड़ के बजट में बनी फिल्म है, लेकिन इसकी सफलता और दर्शकों की प्रतिक्रिया को देखते हुए इसके प्रीक्वल के लिए बड़े बजट की बात हो रही है।

लोकेश चंद्रा

RELATED ARTICLES

Most Popular