Saturday, March 28, 2026
Homeमनोरंजनफिल्म कला निर्देशक नितिन देसाई ने की आत्महत्या

फिल्म कला निर्देशक नितिन देसाई ने की आत्महत्या

मुंबई(हि.स.)। मशहूर फिल्म कला निर्देशक नितिन चंद्रकांत देसाई (58) ने स्टूडियो में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वो कुछ समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। देसाई ने अपने करियर में कई हिंदी और मराठी फिल्मों का कला निर्देशन किया है। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक है।

उन्होंने साल 1987 में करियर शुरू किया। 2005 में कर्जत में एनडी स्टूडियो स्थापित किया। उनकी प्रमुख फिल्मों में जोधा अकबर, हम दिल दे चुके सनम, माचिस, देवदास, लगान, प्रेम रतन धन पायो आदि हैं। नितिन देसाई ने ”जीवन से भी बड़ी” तस्वीर बनाने में अहम भूमिका निभाई। कई ऐतिहासिक धारावाहिकों और भव्य नाटकों के लिए नितिन देसाई द्वारा बनाए गए सेट भी काफी चर्चा में रहे। उन्होंने आशुतोष गोवारिकर, विधु विनोद चोपड़ा, राजकुमार हिरानी और संजय लीला भंसाली जैसे निर्देशकों के साथ काम किया । नितिन देसाई ने चार बार सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और तीन बार सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार जीते।

लोकेश चंद्रा/मुकुंद

RELATED ARTICLES

Most Popular