Monday, April 13, 2026
Homeमनोरंजनफिल्म 'एनिमल' से सामने आया रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक

फिल्म ‘एनिमल’ से सामने आया रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म ‘एनिमल’ काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम भूमिका में नजर आयेंगे। फिल्म के मेकर्स ने फैंस को नए साल का तोहफा देते हुए 31 दिसंबर को आधी रात में फिल्म से अभिनेता रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। फिल्म के इस फर्स्ट लुक पोस्टर में रणबीर कपूर का साइड फेस नजर आ रहा है। खून से सने रणवीर के हाथ में एक कुल्हाड़ी है, जिस पर खून लगा हुआ है।

रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म एनिमल एक क्राइम ड्रामा फिल्म होगी। यह फिल्म इसी साल 11 अगस्त को रिलीज होगी। भूषण कुमार और कृष्ण कुमार के ‘टी -सीरीज’,प्रणय रेड्डी वांगा के ‘भद्रकाली पिक्चर्स’ और मुराद खेतानी के ‘सिने 1 स्टूडियोज’ के बैनर तले बने रही इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं।

सुरभि सिन्हा

RELATED ARTICLES

Most Popular