लखनऊ(हि.स.)। फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर देशभर में विरोध के स्वर उठ रहे हैं। इन सबके बीच हिन्दू महासभा ने हजरतगंज कोतवाली में शिकायती पत्र देकर फिल्म निर्माताओं से लेकर सभी के खिलाफ एफआईआर की मांग की है।
हिन्दू महासभा के शिशिर चतुर्वेदी ने रविवार को हजतरगंंज कोतवाली में एक शिकायती पत्र पुलिस को दिया है। इसमें उन्होंने कहा है कि फिल्म ‘आदिपुरुष’ जिलों के कई सिनेमाघरों में लगी है। इस फिल्म सनातन धर्म का, प्रभु श्रीराम, मां सीता, हनुमान और भगवा ध्वज का अपमान किया गया है। फिल्म का चित्रण और कलाकारों के वेशभूषा, डॉयलाग, शब्दो का चयन, असल रामायण का गलत प्रस्तुतीकरण किया है। इस फिल्म को सनातनियों को अपमानित करने के उदृेश्य से बनायी गई हो। फिल्म इंड्रस्टी लगातार सनातन को अपमानित करती हुई चली आ रही है।
उन्होंने कहा है कि किसी अन्य धर्म पर फिल्म बनाने की हिम्मत इन डॉयरेक्टरों में नहीं है। उनकी मांग है कि ऐसे प्रकरणों में सख्ती बरतते हुए ‘आदिपुरुष’ फिल्म की पूरी स्टार कास्ट सहित डॉयरेक्टर, प्रोड्यूसर सभी पर मुकदमा दर्ज किया जाए।
दीपक/पदुम नारायण
