Tuesday, March 31, 2026
Homeमनोरंजनफिल्म अभिनेत्री राखी सावंत की शिकायत पर पति आदिल खान दुर्रानी गिरफ्तार

फिल्म अभिनेत्री राखी सावंत की शिकायत पर पति आदिल खान दुर्रानी गिरफ्तार

मुंबई (हि.स.)। फिल्म अभिनेत्री राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी को मुंबई की ओशिवारा पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। आदिल खान के विरुद्ध सोमवार को ही उनकी पत्नी राखी सावंत ने शिकायत दर्ज करवाई थी। इसी शिकायत के आधार पर ओशिवरा पुलिस ने आदिल खान को गिरफ्तार किया है और उनसे सघन पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार राखी सावंत और आदिल के बीच शादी के चंद दिनों बाद ही विवाद सामने आने लगा था। इसके मद्देनजर सोमवार को राखी सावंत ने ओशिवरा पुलिस स्टेशन में आदिल के विरुद्ध विवाहेतर संबंध रखने, मारपीट करने जैसी शिकायतें दर्ज करवाई। साथ ही राखी सावंत ने आदिल खान पर उनकी मां की बीमारी के वक्त पैसे भी मांगने का भी आरोप लगाया है।

राखी ने अपनी शिकायत में कहा है कि जब उसने पैसे नहीं दिए तो आदिल ने उसे प्रताडि़त किया। राखी का यह भी दावा है कि आदिल के खिलाफ मैसूर में कई मामले दर्ज हैं और वह दो दिनों तक जेल में रहा था।ओशिवरा पुलिस ने इस संबंध में बाकायदा एफआईआर दर्ज की और आदिल खान को गिरफ्तार किया है।

राजबहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular