Wednesday, March 4, 2026
Homeमनोरंजनफिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ-विक्की कौशल को धमकी देने वाला गिरफ्तार

फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ-विक्की कौशल को धमकी देने वाला गिरफ्तार

मुंबई (हि.स.)। फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को धमकी देने वाले स्ट्रगलर एक्टर मनविंदर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गहन छानबीन सांताक्रुज पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को जान से मारने की धमकी देने का मामला सोमवार को सुबह सांताक्रुज पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाया गया था। विक्की कौशल ने अपनी शिकायत में कहा था कि अज्ञात व्यक्ति ने कैटरीना कैफ तथा उन्हें सोशल मीडिया पर धमकी दी है। विक्की ने यह भी कहा था कि आरोपित कई दिनों से सोशल मीडिया पर अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी भी देता है। इस मामले में पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपित मनविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह उत्तर प्रदेश के लखनऊ से है और कैटरीना कैफ का फैन है। आरोपित ने बताया कि वह खुद कैटरीना कैफ से विवाह करना चाहता था। इसी वजह से वह कई महीनों से सोशल मीडिया पर उसे ट्रोल कर रहा था। मामले की गहन छानबीन की जा रही है।

राजबहादुर

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular