Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यफिल्म अभिनेता सोनू सूद के छह ठिकानों पर आयकर की छापेमारी

फिल्म अभिनेता सोनू सूद के छह ठिकानों पर आयकर की छापेमारी

मुंबई (हि.स.)। फिल्म अभिनेता सोनू सूद के मुंबई स्थित आवास और आफिस सहित 6 ठिकानों पर बुधवार को आयकर विभाग ने एकसाथ छापेमारी की। आयकर विभाग ने इस कार्रवाई की जानकारी मीडिया के साथ साझा नहीं की है, लेकिन सूत्रों ने बताया है कि यह कार्रवाई अकाउंट बुक में गड़बड़ी के आरोप में की गई है।

सूत्रों के मुताबिक सोनू सूद के मुंबई स्थित आवास और आफिस सहित 6 ठिकानों पर आयकर की अलग-अलग टीमों ने छापेमारी की। इस कार्रवाई के बाद आयकर की टीम अपने आफिस लौट गई, लेकिन कोई दस्तावेज अपने साथ नहीं ले गई है। सोनू सूद ने इस वर्ष आयकर भरा है। इसमें कहीं तकनीकी गड़बड़ी पाई गई है। इसकी छानबीन के लिए ही आयकर की टीम सोनू सूद के ठिकानों पर गई थी।

सोनू सूद ने कोरोना संकटकाल में प्रवासी मजदूरों की बड़े पैमाने पर मदद की थी। महाविकास आघाड़ी सरकार के साथ सोनू सूद के रिश्ते ठीक नहीं हैं। इसको सुलझाने के लिए वे कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिले थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular