Sunday, March 22, 2026
Homeमनोरंजन फिल्मों से लेकर राजनीति तक ऐसा रहा नगमा का सफर

 फिल्मों से लेकर राजनीति तक ऐसा रहा नगमा का सफर

मशहूर अभिनेत्री नगमा बेशक अब फ़िल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन एक समय ऐसा था जब रुपहले पर्दे पर उनके नाम का सिक्का चलता था। नगमा का असली नाम नंदिता अरविंद मोरारजी है। उनकी मां मुस्लिम थीं, जबकि पिता हिंदू थे। उनके पिता का नाम अरविंद मोरारजी और मां का नाम शमा काजी था। नगमा ने मुंबई के माउंट मेरी कॉन्वेंट हाईस्कूल से पढ़ाई की। उसके बाद मुंबई विश्वविद्यालय के नेशनल कॉलेज से कॉमर्स में बैचलर डिग्री ली।

नगमा ने साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म ‘बागी: अ रिबेल लव स्टोरी’ से बॉलिवुड डेब्यू किया था।इस फिल्म में उनके अपोजिट सलमान खान थे और यह फिल्म हिट साबित हुई थी। इसके बाद नगमा ने ‘बेवफा से वफा’, ‘दिलवाले कभी ना हारे’, ‘हस्ती’, ‘धरतीपुत्र’, ‘सुहाग’, ‘लाल बादशाह’, ‘कुंवारा’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। हिंदी के अलावा नगमा ने तमिल, तेलुगु, भोजपुरी, मलयालम और कन्नड़ भाषा की फिल्मों में भी काम किया।

नगमा ने साल 2004 में राजनीति में आने का फैसला करते हुए कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। वे अब भी राजनीति में सक्रिय हैं। हालांकि नगमा अब बेशक फ़िल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन उनकी अदाकारी की तारीफ़ आज भी की जाती है। नगमा एक बेहतरीन अभिनेत्री के साथ -साथ एक सशक्त राजनेत्री के रूप में भी जानी जाती हैं।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular