लखनऊ (हि.स.)। फिल्मस्टार रजनीकांत ने शनिवार को यहां उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से राजभवन में मुलाकात की। शाम को वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात करेंगे।
अभिनेता रजनीकांत उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपनी फिल्म जेलर देखने का अनुरोध किया था। रजनीकांत ने पत्रकारों को बताया कि वो मुख्यमंत्री के साथ अपनी फिल्म ‘जेलर’ भी देखेंगे। रजनीकांत रविवार को रामलला का दर्शन करने के लिए अयोध्या भी जाएंगे।
रजनीकांत ने फिल्म ‘जेलर’ से दमदार वापसी की है। फिल्म को रिलीज हुए अभी एक सप्ताह हुआ है। फिल्म पहले दिन से ही बाक्स आफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।
दीपक/पवन
