मीरजापुर (हि.स.)। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक सतीश कुमार ने डीआरएम मोहित चंद्रा व प्रधान मुख्य अभियंता एसके केशरवानी के साथ शनिवार को चुनार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान स्टेशन के बाहर बनाए जा रहे फुटओवर ब्रिज के लिए बनाए जा रहे पिलर की ढलाई को देख उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। इसे तोड़ कर फिर से ढालने के लिए कहा। इसके साथ ही हाट एक्सेल डिटेक्टशन बाक्स केबिन को देखा और क्रास चेकिंग के लिए 30 दिसम्बर तक की रिर्पोट मांगी। निरीक्षण के दौरान स्टेशन की साफ-सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद देखकर जीएम ने प्रसन्नता जाहिर की।
गिरजा शंकर
