Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफिर सामने आया चोटी कटने का मामला

फिर सामने आया चोटी कटने का मामला

कानपुर देहात (हि.स.)। जनपद में एक बार फिर चोटी कटने की घटनाओं का मामला सामने आया है। इसमें एक नाबालिग लड़की ने अचानक चोटी कट जाने की बात बताई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जनपद के राजपुर थानाक्षेत्र में एक नाबालिग युवती संध्या की चोटी कटने का मामला सामने आया है। संध्या ने बताया कि वह पढ़ाई के लिए अपनी कॉपी ढूंढने कमरे में गई ,उसी वक़्त उसको अचानक दिखना बन्द हो गया और वह बेहोश हो गई। उसके बाद जब उसकी आंखें खुली तो उसकी लम्बी सी चोटी कटी पड़ी थी। जिसकी सूचना उसने परिजनों को दी। परिजनों में युवती को पास के अस्पताल में दिखाया और सूचना पुलिस को भी दी है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पहले भी आ चुके हैं इस तरह के मामले

इस तरह की घटनाएं नई नही हैं। इसके पहले भी जनपद में इसी तरह के पहले भी मामले आ चुके हैं, जिसमें करीब 2016 में मुंह नुचवा के मामले सामने आए थे जिसमें लोगों के मुंह पर सोते वक्त वार कर दिया जाता था। वहीं 2017 और 18 में सिलबट्टे में दाग लगने का मामले और फिर चोटी कटने के मामले सामने आए थे। सबसे बड़ी बात यह कि मामले अभी तक खुल नहीं पाए कि इन घटनाओं को अंजाम कौन दे रहा था? एक नए मामले के सामने आने से पुलिस के लिए नई चुनौती आ गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular