Saturday, March 14, 2026
Homeमनोरंजनफिर साथ नजर आये ऋतिक रोशन और सबा आजाद

फिर साथ नजर आये ऋतिक रोशन और सबा आजाद

इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में चल रहे फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन एक बार फिर से अपनी कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद के हाथों में हाथ डाले एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे थे। सोशल मीडिया पर इस दौरान की कई तस्वीरें एवं वीडियो वायरल हो रही है। दोनों अब अक्सर पब्लिकली भी खुलकर सामने आने लगे हैं और कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि अभी तक इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

ऋतिक रोशन और सबा आजाद इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर लगातार सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। ऋतिक-सबा को कई बार साथ में स्पॉट भी किया जा चुका है। दोनों अक्सर सोशल मीडिया के जरिये एक-दूसरे की तारीफ़ें करते नजर आते हैं।

सबा आजाद एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक बैंड का हिस्सा भी हैं, जिसे इमाद शाह चलाते हैं। सबा जल्द ही फिल्म मिनिमम में नजर आएंगी। वहीं ऋतिक रोशन की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म विक्रम वेधा और फाइटर में अभिनय करते नजर आएंगे।

सुरभि सिन्हा

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल

www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular