Sunday, March 29, 2026
Homeमनोरंजनफिर शर्टलेस अवतार में नजर आए भाईजान, बॉडी देख फैंस हुए फिदा

फिर शर्टलेस अवतार में नजर आए भाईजान, बॉडी देख फैंस हुए फिदा

बॉलीवुड के भाईजान एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार चर्चा उनकी एक तस्वीर को लेकर हो रही है, जिसे उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

सलमान ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नई तस्वीर शेयर की, जिसमें वे शर्टलेस अवतार में नजर आ रहे हैं। उनकी ये फोटो जिम की है जिसमें वे पोस्ट वर्कआउट पोज दे रहे हैं। बेशक उनके चेहरे पर सीरियस एक्सप्रेशंस हैं लेकिन फैंस को उनका ये भी अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। तस्वीर में वे अपनी परफेक्ट बॉडी और सिक्स- पैक ऐब्स फ्लॉन्ट करते दिखाई दे रहे हैं। फोटो को शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘बींग स्ट्रॉन्ग’। सलमान की इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं साथ ही उनकी फिटनेस की तारीफ भी कर रहे हैं।

सलमान खान की आगामी फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ काफी समय से चर्चा में है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ पहली बार अभिनेत्री पूजा हेगड़े स्क्रीन शेयर कर रही हैं। इन दोनों के अलावा फिल्म में शहनाज गिल, पलक तिवारी, सूरज पंचोली, सूरज इकबाल, शहनाज गिल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। वहीं फिल्म में साउथ सुपरस्टार रामचरण भी स्पेशल अपीरियंस में नजर आएंगे। कभी ईद कभी दिवाली एक एक्शन कॉमेडी फिल्म होगी, जिसका निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं।

कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular