फर्रुखाबाद (हि.स.)। एशिया प्रसिद्ध आलू मंडी सातनपुर में जाम की वजह से मंडी के अंदर आलू गुरुवार को भी नहीं पहुंच सका। मंडी के बाहर ही आलू की खरीद फरोख्त जारी रही।
आलू किसानों के ऊपर यहां लग रहे जाम ने फिर संकट के बादल ल दिए हैं। आये दिन लग रहे जाम की वजह आज आलू 651 रुपये प्रति कुंतल से लेकर 801 रुपये कुंतल बिका। इस सीजन में हजार रुपये कुंतल तक बिक चुका आलू 200 रुपये नीचे गिर गया। जिससे आलू किसानों के माथे पर चिंता की रेखाएं उभर आई हैं।
प्रगति शील किसान नारद सिंह कश्यप का कहना है कि आलू जिस भाव में आज बिका है उससे लागत के दाम नहीं निकल रहे है। यहां चुनाव के बाद से लग रहे जाम की वजह ओर गिरे आलू के भाव की वजह किसान खून के आंशू रोने को मजबूर हो गया है। आलू आढ़ती अरविंद राजपूत का कहना है कि यहां जाम लगने की बजह से 3 दिन से आलू मंडी नहीं पहुंच पा रहा है। आलू की खरीद व्यापारियों ने मंडी के बाहर ही शुरू कर दी है। आज भी आलू मंडी समिति के अंदर नही पहुंच सका। पिछले दो दिन से आलू के भाव लगातार गिर रहे हैं। यह चिंता का विषय है।
चन्द्रपाल
