Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफिर खुल गया कानपुर चिड़ियाघर का सफारी जंगल , पाबंदियों के साथ...

फिर खुल गया कानपुर चिड़ियाघर का सफारी जंगल , पाबंदियों के साथ जा सकेंगे दर्शक

कानपुर (हि.स.)। जंगली जीव एवं प्रकृति प्रेमियों के लिए खास खबर है। कानपुर स्थित सफारी जंगल को शनिवार सुबह से दर्शकों के लिए फिर से खोला जा रहा है। गत वर्ष इसका उद्घाटन किया गया था, लेकिन बारिश की वजह से जंगली जानवरों के खतरे को देखते हुए इसे अनिश्चित समय के लिए बंद कर दिया गया था। हालांकि इस बार दर्शकों की सुरक्षा की पूरी तैयारी के साथ खोला जा रहा है।

कानपुर चिड़ियाघर के निदेशक के.के.सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह यनि आज से दर्शकों के लिए जंगल सफारी को फिर से खोला जा रहा है। वन्यजीव व प्रकृति प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है।

सुरक्षा के मद्देनजर तैयार किए गए हैं तीन वॉच टॉवर

घने जंगल में प्राकृतिक झील, सूनसान क्षेत्र में विदेशी परिंदों के स्वर व झील के किनारे धूप सेंकते मगरमच्छ का अचानक पास बैठे परिंदे पर झपटना। यह कोई फिल्मी सीन नहीं, बल्कि जू स्थित जंगल सफारी के आम नजारे हैं। दर्शक मात्र 100 रुपये में वॉच टावरों पर खड़े होकर देख सकेंगे।

निर्धारित समय में ही जा सकेंगे दर्शक,32 हेक्टेयर में फैला है जंगल

जंगल सफारी में अवकाश के दिन परिवार के साथ जा सकेंगे। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक दर्शकों के लिए खोला जाएगा। बता दें कि प्राणी उद्यान के अंदर ही करीब 32 हेक्टेयर में जंगल फैला है। इसमें दर्शकों के प्रवेश में रोक लगा दी गई थी। अब चिड़िया घर प्रशासन ने एक बार फिर से रेवेन्यू बढ़ाने के लिए जंगल सफारी को खोल दिया है।

वन्य जीव संरक्षण के लिए पचास वर्ष पूर्व जंगल को किया गया तैयार

वन्य जीव संरक्षण के लिए इस जंगल को करीब 50 वर्ष पहले तैयार किया गया था। जंगल के चारों तरफ झील किनारे रहने वाले रंग-बिरंगे विदेशी पक्षी और मगरमच्छ दिखाई देंगे। हालांकि दर्श इसका नजारा वाच टावर पर खड़े होकर देख पाएंगे। जंगल में पेड़ों के बीच पत्थर का रास्ता बनाया गया है।

सुरक्षा के लिए रास्तों में लगाई गई है लोहे की जाली

निदेशक ने बताया कि जंगल सफारी में 1 बैच में 10 लोगों को ही जाने दिया जाएगा। चिड़ियाघर के बाड़े से या बाहर से कोई जानवर, झील से मगरमच्छ हमला न कर पाए, इसके लिए चारों तरफ लोहे की 10 फीट ऊंची जाली लगाई है। इसके साथ ही दर्शकों की सुरक्षा के मद्दे नजर अलग-अलग स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं,इतना ही नहीं सुरक्षा कर्मी भी तैनात रहेंगे।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular