Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफिरोजाबाद: ससुराल आये युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

फिरोजाबाद: ससुराल आये युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

फिरोजाबाद (हि.स.)। थाना रामगढ़ क्षेत्र अन्तर्गत ससुराल आये युवक की शुक्रवार की देर रात्रि किन्ही लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। मृतक गाजियाबाद में गार्ड की नौकरी करता था। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

थाना जसराना क्षेत्र के गांव पाढ़म निवासी वसीम पुत्र पप्पू खां गाजियाबाद के लोनी इलाके में एक कॉलोनी में बतौर सुरक्षाकर्मी नौकरी करता था। वह कल थाना रामगढ़ इलाके में गुड्डू मार्केट मदीना काॅलोनी स्थित अपनी पत्नी के साथ ससुराल आया था। यहां उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी का आरोप है कि गाजियाबाद के लोनी इलाके की ही रहने वाली दुर्वेश चौधरी नाम की एक महिला कुछ लोगों के साथ वसीम से मिलने आई। इन दोनों के बीच बंद कमरे में कुछ बात हुई, कुछ कहासुनी भी हुई। इसके बाद कमरे से फायरिंग की आवाज आई। परिजन जब दौड़कर कमरे की तरफ गए तो दुर्वेश और उसके साथ आये लोग फरार हो गये। इधर घटना से हड़कंप मच गया। चीखपुकार सुनकर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। मृतक के ससुरालीजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर रामगढ थाना के साथ कई अन्य थानों की पुलिस और एसएसपी अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। जिन्होंने मृतक की पत्नी से घटना के बारे में पूछताछ की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular