Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफिरोजाबाद सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या हुई तीन, 10 घायल

फिरोजाबाद सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या हुई तीन, 10 घायल

फिरोजाबाद (हि.स.)। जसराना थाना क्षेत्र बीतीरात को हुए सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या शनिवार की सुबह तक तीन हो गई है। जबकि घायल 10 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

थाना सकीट एटा के गांव रजपुरा निवासी महिलाएं एवं पुरुष अंत्येष्टि में शामिल होकर मैक्स से वापस घर लौट रहे थे। बीती रात मैक्स की टक्कर एटा की तरफ से आ रही एक कैंटर से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। मैक्स में सवार सवारियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद लगी लोगों की भीड़ ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही मैक्स में फंसे लोगों के साथ केंटर के चालक को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने विमला देवी (40), मिंतराज (75) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, शनिवार की सुबह सावनश्री (60) की उपचार के दौरान मौत हो गई।

इधर रीना (35) पत्नी दिलीप, कश्मीर सिंह पुत्र कृपाल सिंह (52), अनीता (45) पत्नी उमाशंकर, गुड्डू (35) पुत्र राकेश, आशा (35) पत्नी जयदयाल, जमलेश (50), प्रेम सिंह पुत्र गजब सिंह, गीता (40) पत्नी प्रवीण, शिवदत्त की पत्नी (60), झब्बू (60) पुत्र बैताली सिंह निवासीगण रजपुरा थाना सकीट एटा एवं केंटर चालक पुत्तुलाल (45) पुत्र प्रेम सिंह नगला बदिकन थाना जसराना को घायल अवस्था मे भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है।

इस सम्बंध में थाना प्रभारी जसराना ने बताया कि मैक्स व कैंटर की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हुई है। बाकी घायलों का उपचार हो रहा है।

कौशल

RELATED ARTICLES

Most Popular