फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश को कोरोना मुक्त करने के संकल्प को पूरा करने के लिए योगी सरकार ने मुफ्त टीकाकरण को लेकर 1 जून से महाअभियान की योजना बनाई है। उधर, फिरोजाबाद के जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने निर्देश दिया हैं कि 3 दिन में टीकाकरण का प्रमाण पत्र जमा कराओ वरना इस बार सेलरी नहीं मिलेगी।
उन्होंने सरकारी कर्मचारियों से कहा, वैक्सीनेशन नहीं हुआ है तो सबसे पहले वैक्सीनेशन कराएं। साथ ही उसका प्रमाण पत्र ट्रेजरी ऑफिस में जमा कराएं। अन्यथा किसी भी स्थिति में कर्मचारी का वेतन नहीं निकलेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि बहुत से कर्मचारियों ने अब तक वैक्सीनेशन नहीं करवाया है जिसको लेकर यह निर्देश दिया गया है।
जानकारी के अनुसार जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ प्रभा शंकर ने एक पत्र जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि सभी कर्मचारी अपना कोविड प्रमाण पत्र 3 दिन के अंदर अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में प्रस्तुत करें। इस पत्र के जारी होते ही सभी अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और लोगों में वैक्सीन लगवाने की होड़ शुरू हो गई।
इससे पहले यूपी के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि प्रदेश की बड़ी जनसंख्या को सुरक्षित रखने के लिए यूपी सरकार ने राज्य के सभी 75 जनपदों में बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। इस अभियान में 18 साल से अधिक और 45 साल से अधिक आयु के लगभग 1 करोड़ लोगों को टीका लगाया जाएगा। अपर मुख्य सचिव सूचना के मुताबिक एक जून के प्रदेश में टीकाकरण का व्यापक महत्वाकांक्षी लक्ष्य आरम्भ किया जाएगा।
फिरोजाबाद : वैक्सीनेशन कराओ, वरना नहीं मिलेगी सेलरी :जिलाधिकारी
RELATED ARTICLES
