Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफिरोजाबाद: विरोधियों को फंसाने के लिये बनाई एसिड अटैक की झूठी घटना,...

फिरोजाबाद: विरोधियों को फंसाने के लिये बनाई एसिड अटैक की झूठी घटना, पुलिस ने पहुंचाया जेल

फिरोजाबाद (हि.स.)। थाना रामगढ़ पुलिस ने एसिड अटैक की झूठी घटना बना विरोधियों को फंसाने के लिये उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाले आरोपी को महज 24 घंटे में गिरफ्तार कर सोमवार को घटना का खुलासा किया है।

थाना रामगढ़ प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि 25 सितम्बर को वसीम पुत्र स्व. शमीम निवासी गली नं. 15 मक्का कॉलोनी थाना रामगढ़ द्वारा अपने भाई नसीम के साले इवने हसन व हादी हसन पुत्रगण अब्दुल हसन निवासी मक्का कॉलोनी, 16 फुटा रोड़ कययूम की चक्की के पास, थाना रामगढ़ के विरुद्ध एसिड अटैक कर घायल कर देने के सम्बन्ध मे रिपोर्ट दर्ज करायी थी।

उन्होंने बताया कि थाना रामगढ़ पुलिस टीम ने जांच कर महज 24 घंटे के अन्दर ही मुकदमा वादी वसीम पुत्र स्व. शमीम निवासी गली नं. 15 मक्का कॉलोनी थाना रामगढ़ को विरोधियो का फंसाने के लिये अपने सह अभियुक्त के साथ षडयन्त्र कर मिथ्या घटना बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गये अभियुक्त वसीम द्वारा पूछताछ में बताया गया कि इवने हसन व हादी हसन की बहन हाशमीन द्वारा मेरे भाई व अन्य परिवारीजन के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न व हर्जा-खर्चा का मुकदमा डाल रखा है। यह लोग फैसले के लिये कभी 15 लाख कभी 20 लाख की मांग करते थे, इससे परेशान होकर मैंने यह बात अपने बहनोई नफीस को बतायी। इसके बाद नफीस ने यह बात अपने साथी इखलाक मुल्ला, आफताब भाई व हनी भाई को बतायी और इन लोगों के साथ मिलकर हम लोगों ने योजना बनायी कि तेजाब से चोट बनाकर इन लोगों के विरुद्ध मुकदमा लिखा देते है तो इवने हसन व हादी हसन आराम से फैसला कर लेंगे, इसके बाद अपने बहनोई नफीस के घर पर तेजाब से चोंट बनाकर हम लोगों ने मुकदमा लिखा दिया लेकिन पुलिस ने सही बात की जानकारी कर हम लोगों को पकड़ लिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि फरार अभियुक्तगण नदीम, आफताफ, नफीस, हनी इकलाख की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular