फिरोजाबाद(हि.स.)। अग्निपथ को लेकर देश में बने हालातों के बीच फिरोजाबाद के पालीवाल हाल में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में अग्निपथ योजना का लाभ युवाओं को बताए गये। जिसके बाद युवाओं ने इस योजना समर्थन किया।
कार्यक्रम संयोजक प्राचार्य डॉ प्रभास्कर राय ने अग्निपथ योजना के फायदे युवाओं को समझाए। उन्होंने कहा कि किस तरह से यह योजना युवाओं को शारिरिक, आर्थिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाएगी। चार साल देश सेवा के बाद मिलने वाले रोजगार के अवसरों के संबंध में भी बताया।
भाजपा महापौर नूतन राठौर ने कहा कि सरकारें युवाओं के लिए कार्य कर रही है, कुछ लोगों की बातों में आकर गुमराह न हो।
मंच पर कौशल किशोर उपाध्याय, यशपाल यश, हरिओम झा मौजूद थे। कार्यक्रम में सचिन शर्मा सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे, जिन्होंने अग्निपथ योजना का समर्थन किया।
कौशल
