Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेश फिरोजाबाद में आंबेडकर प्रतिमा को अराजक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त

 फिरोजाबाद में आंबेडकर प्रतिमा को अराजक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त

फिरोजाबाद (हि.स.)। जिले के थाना रामगढ़ क्षेत्र के ग्राम भीकनपुर में कुछ अराजक तत्वों ने बाबासाहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। गुरुवार सुबह जानकारी होते ही बाबासाहब के अनुयायियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। पुलिस ने उनको नई प्रतिमा लगवाने और दोषियों पर सख्त कार्यवाही का आश्वासन देते हुए समझा-बुझाकर शांत कराया।

रामगढ़ थाना प्रभारी के साथ-साथ पुलिस सीओ सिटी कमलेश कुमार सुबह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बाबासाहब के अनुयायियों को नई प्रतिमा लगवाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर समझा-बुझाकर शांत कराया। सीओ सिटी कमलेश कुमार ने कहा कि खंडित प्रतिमा के स्थान पर दूसरी प्रतिमा लगाई जा रही है। जिन लोगों ने ऐसा काम किया है उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।

कौशल/पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular