Monday, February 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफिरोजाबाद: मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी का ऑडियो वायरल, ब्लाक प्रमुख पर रिपोर्ट...

फिरोजाबाद: मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी का ऑडियो वायरल, ब्लाक प्रमुख पर रिपोर्ट दर्ज

फिरोजाबाद(हि.स.)। प्रदेश के मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने का ओडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी ब्लाक प्रमुख के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

सोशल मीड़िया पर एक ओडियो तेजी से वायरल हुआ। इस वायरल ओड़ियों में एक व्यक्ति प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर अभद्र टिप्पणी कर रहा है। दावा किया गया कि वायरल ओड़ियो फिरोजाबाद जिले के हाथवंत ब्लाक प्रमुख सुरेश चन्द्र यादव का है। जसराना के कटेना हर्षा निवासी राजेश अली नाम के व्यक्ति ने बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आरोपी ब्लाक प्रमुख के खिलाफ तहरीर देते हुये कार्रवाई की मांग की। उसने यह ऑडियो भी पुलिस को सुनाया। इसके बाद एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ अखिलेश नारायण ने सोमवार सुबह जानकारी देते हुए बताया कि राजेश अली के नाम एक व्यक्ति ने पुलिस कार्यालय में हाथवंत ब्लाक प्रमुख सुरेश कुुमार के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें एक ऑडियो का जिक्र है। उसके आधार पर थाना जसराना पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के उपरांत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जायेगी।

हिन्दुस्थान समाचार/कौशल

RELATED ARTICLES

Most Popular