फिरोजाबाद (हि.स.)। शिकोहाबाद थाना क्षेत्रान्तर्गत गुरुवार की शाम एक युवक को गोली मार दी। खून से लथपथ युवक को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना की जांच कर कार्रवाई कर रही है।
शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के पक्का तालाब निवासी अंशू यादव (25) गुरुवार की शाम को अपनी छत पर पतंग उड़ा रहा था। आरोप है कि तभी तभी मौहल्ले के ही एक युवक से उसका विवाद हो गया। दोनों में गाली गलौज हुई। इसको लेकर अंशू उस युवक के घर शिकायत करने गया था, तभी उसने उस पर फायर कर दिया। गोली युवक की गर्दन के पास लिगी, जिससे वह लहूलुहान होकरवहीं गिर पड़ा। घटना की जानकारी होते ही परिजन घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की हत्या की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण का कहना है कि दो पड़ोसियों में विवाद हुआ था, जिसमें एक युवक की गोली लगने से मौत हुई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
