Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफिरोजाबाद: महिला को बचाने पहुंचे पीआरवी कर्मियों से पिस्टल छीना

फिरोजाबाद: महिला को बचाने पहुंचे पीआरवी कर्मियों से पिस्टल छीना

फिरोजाबाद(हि.स.)। थाना लाइनपार क्षेत्र अन्तर्गत रविवार की रात महिला की पिटाई की सूचना पर उसे बचाने पहुंची पीआरवी के कर्मियों से कुछ लोगों ने धक्का मुक्की कर एक पिस्टल व मोबाइल छीन लिया। सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर मुकेश चन्द्र मिश्र ने बताया कि थाना लाइनपार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कूपा में एक इवेंट थी। इसमें एक महिला को उसके परिजनों द्वारा मारपीट करने की सूचना पीआरवी 0679 को मिली थी। पीआरवी जब मौके पर पहुंची तो उस समय घटनास्थल पर कुछ भीड़ थी जो महिला से मारपीट कर रही थी। पीआरवी ने महिला को बचा लिया और उपचार को ले जाने का प्रयास किया, तभी भीड़ में मौजूद कुछ आराजकतत्वों ने पीआरवी कर्मियों से धक्कामुक्की कर पिस्टल व मोबाइल छीन लिया। इस सूचना पर तत्काल मौके पर भारी पुलिस बल पहुचा और स्थिति पर नियंत्रण पाया।

एएसपी ने बताया कि महिला को अस्पताल भेजा गया है। पीआरवी के कर्मियों को कोई जाहिरा चोट नहीं है। इस मामले में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

कौशल

RELATED ARTICLES

Most Popular