Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफिरोजाबाद: भाजपा सांसद ने डेंगू व वायरल पीड़ित मरीजों का जाना हाल,...

फिरोजाबाद: भाजपा सांसद ने डेंगू व वायरल पीड़ित मरीजों का जाना हाल, हर सम्भव मदद का दिया भरोसा

फिरोजाबाद (हि.स.)। भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ अनिल जैन ने रविवार को फिरोजाबाद के स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के सौ शैय्या वार्ड पहुंचकर वहां भर्ती बुखार से पीड़ित बच्चों के स्वास्थ्य व उपचार की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों को डेंगू व वायरल बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।

राज्यसभा सांसद डॉ अनिल जैन ने डेंगू व वायरल ग्रसित सभी वार्डों भ्रमण एक-एक कर भ्रमण किया। इस दौरान वहां की स्थिति को जाना और भर्ती बच्चों के परिजनों से वार्ता भी की। उन्होंने मरीजों के तीमारदारों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

राज्यसभा सांसद ने जनपद में डेंगू, मलेरिया व वायरल बुखार एवं उससे निरंतर हो रही दुखद मृत्यु पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि हमारे शहर व जनपद में इस प्रकार की आपदा बहुत ही दुखद है। उन्होंने मेडिकल कालेज प्रशासन से कहा है कि इस परेशानी के समय में पीडित लोगों व उनके परिवारीजनों तथा प्रभावित क्षेत्र के लोगों को कोई परेशानी न होने पाए उनकी हर सम्भव मदद की जाए। कहा कि सौ शैय्या अस्पताल में जल्द मरीजों व तीमारदारों के लिये अपनी सांसद निधि से आधुनिक बेंचे तथा जल पान के लिए कैंटीन संचालित करायेंगे ताकि मरीजों व उनके परिजनों को कोई परेशानी न हो सके।

निरीक्षण के दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ संगीता अनेजा, जिला प्रवक्ता अमित गुप्ता, महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित तिवारी आदि मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular