Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफिरोजाबाद: बोलेरो ट्रक में घुसी, एक युवक की मौत, दो लोग घायल

फिरोजाबाद: बोलेरो ट्रक में घुसी, एक युवक की मौत, दो लोग घायल

फिरोजाबाद(हि.स.)। थाना मक्खनपुर क्षेत्र अन्तर्गत हाइवे पर रविवार को एक बोलेरो आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव इंदुमई के समीप हाइवे पर रविवार की सुबह एक बोलेरो अचानक आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीर भी रुक गये। उन्ही में से किसी ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मौके पर मौजूद लोगों की मदद से आनन-फानन में घायलों को उपचार के लिये सरकारी ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी भिजवाया। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भिजवाया है। पुलिस ने मृतक की पहचान कोटा बस्ती निवासी संतोष कुमार चौबे (40) के रूप में की है। जबकि घायलों ने अपने नाम जगदीश व अंकित चौधरी निवासी शक्ति नगर कोटा बताये हैं।

इस सम्बंध में सरकारी ट्रामा सेंटर में तैनात चिकित्सक मौहम्मद शाहिद ने बताया कि बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हुई है। हादसे में एक युवक की मौत हुई है जबकि दो लोग घायल हुए है।

कौशल

RELATED ARTICLES

Most Popular