Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफिरोजाबाद: बिजली के तार काटने वाले चार चोर गिरफ्तार

फिरोजाबाद: बिजली के तार काटने वाले चार चोर गिरफ्तार

फिरोजाबाद (हि.स.)। थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने रविवार की रात्रि बिजली के तार काटने वाले चार चोरों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। अभियुक्तों के कब्जे से लगभग दो क्विंटल बिजली का तार, घटना में प्रयुक्त एक ईको गाड़ी व तार काटने के उपकरण बरामद किये हैं। पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर सभी को जेल भेजा है।

सीओ सिटी हरिमोहन सिंह ने बताया कि थाना रसूलपुर के उपनिरीक्षक विकल सिंह ढाका रविवार की रात्रि क्षेत्र में गश्त पर थे तभी सूचना मिली की ईको गाड़ी पर चोर पचोखरा की ओर से बीजली के तार काट कर बेचने के लिये रसूलपुर लेकर आ रहे है। इस सूचना पर लालपुर मण्डी गेट से चार चोरों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में वसीम पुत्र अख्तर खान निवासी नया वास थाना खैरगढ़, बन्टी उर्फ बन्टू पुत्र अगनलाल निवासी राठौर नगर थाना रसूलपुर, आनन्द पुत्र रामखिलाड़ी निवासी किशननगर आसफाबाद थाना रसूलपुर व रंजीत पुत्र रामपाल निवासी ठेके वाली गली भरत नगर जलेसर रोड थाना उत्तर हैं। जिनके कब्जे से चोरी किये हुये बिजली के तारों के पांच बण्डल वजन 01 क्विंटल 85 किलो, एक ईको कार, एक तार काटने की आरी व एक प्लास बरामद हुये।

उन्होंने बताया कि अभियुक्त पुराने अभ्यस्त अपराधी है इनके द्वारा पूर्व में भी तार कटिंग के अपराध कारित किये गये हैं। इस गैंग का मुखिया वसीम है जो पूर्व में मलावन थाना जिला एटा से जेल जा चुका है। इस गैंग द्वारा बिजली के तारों को उस समय काटा जाता है जब विद्युत प्रवाह न हो रहा हो तथा काटकर घटनास्थल के आस-पास छिपा दिया जाता है। इसके बाद 2-3 दिन बाद जब पुलिस की सक्रियता कम हो जाती है तो वहां से हटाकर बेच दिया जाता है। इनके द्वारा अन्य कई घटनाओं के बारे में बताया गया है। जिनको बारे में विवेचना की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular