Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफिरोजाबाद: बंद मकान में मां और उसकी दो बेटियों के शव मिले,...

फिरोजाबाद: बंद मकान में मां और उसकी दो बेटियों के शव मिले, पुलिस जांच में जुटी

फिरोजाबाद (हि.स.)। थाना नारखी क्षेत्र अन्तर्गत शनिवार की रात एक बंद मकान में जमीन पर मां और फंदे पर उसकी दो बेटियों के शव मिले है। एसएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शवों को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भिजवाया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। 
थाना नारखी क्षेत्र के गांव धौंकल निवासी बेदराम के मकान से शनिवार की रात बदबू आयी तो आस पास के लोग सन्न रह गये। उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो घर का दरवाजा बंद था। पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खोला तो घर मे जमीन पर वेदराम की पत्नी विमला देवी (62) का शव जमीन पर पड़ा हुआ मिला है। वही बेदराम की पुत्री रेनू (24) व ममता (26) के शव पंखे पर फंदे से लटके हुए मिले है। तीनों ही शव 5-6 दिन पुराने प्रतीत हो रहे है। इधर मां बेटी के शव मिलने की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, सीओ टूण्डला अभिषेक सिंह व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया है। 
ग्रामीणों के अनुसार विमला देवी घर पर अकेली रहती है, तथा उनके पति व तीन पुत्र राधेश्याम, शैतान सिंह व प्रत्यंजय आगरा में रहते थे। वह कभी कभार यहां आते रहते है। 
इस सम्बंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया है कि बंद मकान में महिला का खून से लथपथ शव जमीन पर मिला है जबकि उसकी दो पुत्रियों के शव फांसी के फंदे पर मिले है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि पुत्रियों ने मां को मौत के घाट उतारने के बाद खुद भी आत्महत्या की है। मामले की जांच कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular