Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफिरोजाबाद : बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले तीन सदस्यों...

फिरोजाबाद : बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले तीन सदस्यों समेत आठ चोर गिरफ्तार

फिरोजाबाद (हि.स.)। थाना उत्तर पुलिस ने सोमवार को बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों सहित आठ चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से लाखों की नकदी, आभूषण, मोबाइल आदि सामान बरामद किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि थाना उत्तर प्रभारी अनूप कुमार भारतीय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी उन्होंने सूचना पर बन्द घरों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले गिरोह के तीन शातिर चोरों उमेश चन्द्र उर्फ पप्पू कुत्ता पुत्र दौलतराम बाल्मीकि, धर्म सिंह उर्फ धर्मा उर्फ गूँगा बाल्मीक पुत्र स्व. मंगल सिंह व सूरज पुत्र विनोद बाल्मीकि सभी निवासी कौशल्या नगर थाना उत्तर को सनक सिंह के भट्टे के पास झाड़ियों से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चार लाख से अधिक की नकदी, भारी मात्रा में चोरी का सामान टीवी एलईडी, मोबाइल, आभूषण व नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी है।

वहीं इसी थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच शातिर चोरों सलमान पुत्र राजू उर्फ रियाजुल खान निवासी चिश्ती नगर थाना रामगढ़, अलाउद्दीन उर्फ पूसा पुत्र मुन्ने खाँ निवासी सैलई की पुलिया अब्बास नगर थाना रामगढ़, राहुल उर्फ कुबडा पुत्र तुलसी निवासी दुर्गा नगर थाना रसूलपुर, धर्मेन्द्र पुत्र कमलेश, निवासी छोटी छपैटी थाना दक्षिण व छोटू चतुर्वेदी उर्फ प्लास पुत्र मंगलेश चतुर्वेदी उर्फ चौबे, निवासी इस्लामगंज गुरुद्वारा वाली गली, थाना दक्षिण को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से विभिन्न कम्पनियों की चोरी के 13 मोबाइल, दो तमंचा व कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास है।

RELATED ARTICLES

Most Popular