Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफिरोजाबाद: फंदे पर लटका मिला लैब टैक्नीशियन की पत्नी का शव, पुलिस...

फिरोजाबाद: फंदे पर लटका मिला लैब टैक्नीशियन की पत्नी का शव, पुलिस जांच में जुटी

फिरोजाबाद (हि.स.)। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र अन्तर्गत बुधवार को यूपी के स्वास्थ्य विभाग में तैनात लैब टेक्नीशियन की पत्नी का शव लटका मिला है। उसकी संदिग्धावस्था में मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी दीपेंद्र स्वास्थ्य विभाग में लैब टेक्नीशियन के पद पर तैनात है वह वर्तमान में वह सिरसागंज सामुदायिक केन्द्र पर कार्यरत है। बुधवार को दीपेंद्र की पत्नी पूनम का शव परिजनों ने फांसी के फंदे पर लटका देखा तो वह सन्न रह गये। चीख पुकार मचने पर आस पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

इधर, सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। पुलिस ने मृतका से पूछताछ की है।मृतका के पति ने पुलिस को बताया है कि वह रात में देर से लौटा था। इसी को लेकर उसके और उसकी पत्नी के बीच कुछ कहासुनी भी हुई थी। इसके बाद वह खुद बेटे के साथ सो गया। सुबह पत्नी बेटे के लिए दूध लेने के लिए गई, जब वह काफी देर तक नहीं लौटी तो मैंने खिड़की में से देखा तो वह फंदे पर लटकी हुई थी। जानकारी के अनुसार, दीपेंद्र की शादी चार साल पहले उत्तराखंड की पूनम से हुई थी।

इस सम्बंध में शिकोहाबाद थाना प्रभारी उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

कौशल

RELATED ARTICLES

Most Popular