फिरोजाबाद (हि.स.)। थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम ने एक शातिर लुटेरे को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त सजायाफ्ता है। पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर उसे जेल भेजा है।
थाना प्रभारी शिकोहाबाद प्रदीप कुमार गुरुवार की रात्रि पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें एक सजायाफ्ता फरार लुटेरे के बारे में सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने जब इस लुटेरे को पकड़ना चाहा तो पुलिस की उससे मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान लूटेरे अभियुक्त राजेश पुत्र राकेश वघेल निवासी घाघऊ थाना जसराना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा, एक जिन्दा, एक खोखा कारतूस, एक मोबाइल आदि सामान बरामद किया है।
थाना प्रभारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त राजेश को जानलेवा हमले के एक मामले में कोर्ट द्वारा सात साल की सजा सुनाई जा चुकी है। इस मामले में अभियुक्त जमानत पर आने के बाद से फरार चल रहा था। इसका आपराधिक इतिहास है।
कौशल
